अभी के समय में बहुत से ऐसे लोग हैं जो Quora से हर महीने हजारों रूपया कमा रहे हैं।Quora Online earnings के लिए बहुत ही अच्छा वेबसाइट है । इस पोस्ट में जानेंगे कि Quora क्या है, Quora से पैसा कैसे कमाए, Quora पर अकाउंट कैसे बनायें और Quora को download कैसे करें । Quora के बारे में पूरी तरह से जानकारियां इस पोस्ट के जरिए मिलेगी। यदि आप Quora के बारे में जानना चाहते हैं तो आप इस पोस्ट पर रहे
Quora क्या है?What is Quora in hindi
Quora एक अमेरिकी Question-Answer (सवाल-जवाब) का वेबसाइट है। इस पर आपके पास कोई सवाल है तो वो आप पूछ सकते हैं या आपके पास कोई सवाल का जवाब है तो आप उसका जवाब दे सकते हैं। यह सवाल -जवाब के लिए बहुत ही प्रसिद्ध वेबसाइट है।
यहाँ पर जो भी सवाल-जवाब होते हैं, वो यूज़र्स के द्वारा ही किए जाते हैं। Quora का प्रकाशक Quora Ink, माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य(United State) में स्थित है।
आप Quora hindi के लिए hi.quora.com पर जाए और इसका मुख्य वेबसाइट www.quora.com है ।
Quora का Alexa Ranking 81 है और इस वेबसाइट का monthly traffic 500 मिलियन से भी अधिक है।
इसे भी पढ़े:- wifinanscan app क्या है और कैसे काम करता है
Quora App को Download कैसे करें
Quora को download करने के लिए अपने प्ले स्टोर (play store) में जाए और वहाँ पर आपको Quora टाइप करके सर्च करना है
फिर इस तरह के logo के साथ पहले नम्बर पर आपको ये ऐप दिखेगा, आप install पर क्लिक करके app को download कर सकते हैं । मेरे में पहले से install है इसलिए open का option आ रहा है ।Quora को Download करने के बाद अब जानेंगे कि Quora पर अकाउंट कैसे बनाएँ
Quora पर अकाउंट कैसे बनाएँ
Quora पर अकाउंट बनाने के लिए आप अपने फेसबुक, गूगल अकाउंट और ईमेल आईडी का उपयोग करके बना सकते हैं ।
1• सबसे पहले आप अपने ब्राउज़र में Quora.com पर जाए या आप Quora का ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
2• उसके बाद आप अपना गूगल अकाउंट, फेसबुक और ईमेल आईडी के साथ continue कर सकते हैं।
आप ईमेल आईडी से ही sign up करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा ।
3• उसके बाद आपको जिस टोपिक में interest है वैसे-वैसे 10 टोपिक सेलेक्ट कर लें । इसको आप बाद में भी अपने हिसाब से बदल सकते हैं ।
4• उसके बाद आपके ईमेल आईडी को सत्यापन के लिए कहा जाएगा आप अपने ईमेल आईडी को सत्यापित कर Quora पर सवाल-जवाब के लिए तैयार कर सकते हैं ।
Quora का उपयोग कैसे करें?
Quora का उपयोग करने के लिए आपको कुछ स्टेप है जो मैं यहाँ पर शेयर कर रहा हूँ, जिससे आपको समझने में आसानी होगी।
- Quora पर दिए गए बटन के बारे में पहले जान लेते हैं । जिसे मैं फोटो के द्वारा दर्शाया हूँ ।
- यदि आपको Quora पर कोई सवाल पूछना है तो आप plus वााले बटन पर क्लिक करके पूछ सकते हैं । जब आप plus बटन पर क्लिक करेेंगे तो इस तरह का पेज खुलेगा ।
यहाँ पर आप जो भी सवाल पूछना चाहते हैं वो लिख के ऊपर में ब्लू रंग में एक जोड़े का बटन है उस पर क्लिक करें ।
- यदि आप Quora पर पूछे गए सवालों का जवाब देने चाहते हैं तो आप जिस सवाल का जवाब देना चाहते हैं उस सवाल पर क्लिक करें। जैसे मान लीजिए फोटो में दिखाए गए सवाल का जवाब देना चाहते हैं
फिर आप अपना जवाब यहाँ लिख कर पोस्ट पर क्लिक कर सकते हैं, उसके बाद आपका जवाब प्रकाशित हो जाएगा ।
यदि आपको इस सवाल का जवाब नहीं पता है लेकिन आप इस सवाल का जवाब चाहते हैं तो आप इस सवाल के जवाब के लिए अनुरोध भी कर सकते हैं । ऊपर दिखाए गए फोटो में आप देख सकते हैं अनुरोध का भी विकल्प मौजूद है ।
Quora से पैसा कैसे कमाए?
आप बिलकुल सही पढ़ रहे हैं , आप Quora पर पैसा कमा सकते हैं । आप Quora पर दो तरीके से पैसा कमा सकते हैं । आप किन दो तरीके से पैसा कमा सकते हैं तो चलिए उन दो तरीका के बारे में जानते हैं
- Quora partner program(QPP) क्या है - Quora partner program से आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं । बहुत सारे ऐसेे भी लोग हैं जो Quora partner program में जुड़ के महीना के $30 से ज्यादा कमा रहे हैं । Quora partner program में आप खुद से नहीं जुड़ सकते हैं इसमें जुड़ने के लिए Quora की ओर से आमंत्रित किया जाएगा । उसके बाद ही आप इसमें जुड़ सकते हैंं। Quora partner program में आपको सिर्फ सवाल करने के ही पैसे मिलते हैं ना कि जवाब देने के । आप जितना अच्छा सवाल पूछोंगे उतना अच्छा पैैसा बनाएँगे, क्योंकि आपके सवाल पर यदि ज्यादा से ज्यादा लोग आएंगे तो आपको कमाई भी अच्छी होगी ।
- Quora Space क्या है - Quora space एक तरह का ग्रुप है, जिस तरह आप WhatsApp या Facebook पर ग्रुप बनाते हैं उसी तरह से Quora Space पर आप अपना Space बना कर earnings वाले सेक्शन में जाए और Get start पर क्लिक करें। उसके बाद आपके Space में जितना लोग आएंगे उसके आधार पर आपकी कमाई होगी। यहाँ पर पहले आपको $10 करना होगा उसके बाद आपका बैंक का सत्यापन होगा। इससे आपको ज्यादा कमाई नहीं होगी।
Quora के संस्थापक (Founder) कौन है?
Quora के संस्थापक Adam D'Angelo और Charlie Cheever हैं। Adam D'Angelo और Charlie Cheever पहले फेसबुक में कार्यरत थे। ये दोनों ने Quora वेबसाइट की स्थापना जून 2009 में ही कर दिया था, लेकिन लोगों के लिए यह वेबसाइट 21 जून 2010 को लाॅन्च किया गया था। तब से यह वेबसाइट प्रसिद्ध होना शुरू हुई और पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो गया है
Quora के फायदे :-
Quora के फायदे ये हैं कि आप यहाँ पर सवाल-जवाब करके अपने ज्ञान को तो बढ़ाते ही हैं । साथ ही साथ आप इस वेबसाइट पर सवाल करके पैसा भी कमा सकते हैं । आईए इसके कुछ फायदे जान लेते हैं ।
- यदि आपका कोई ब्लॉग वेबसाइट है तो आप अपने ब्लॉग पर Quora के द्वारा ट्रैफिक ले सकते हैं ।
- आप अपने ब्लॉग के लिए बेकलिंक बना सकते हैं ।
- आप affiliate marketing करके पैसा कमा सकते हैं ।
- आपका अगर कोई अपना product है तो उसको बैच कर पैसा कमा सकते हैं ।
- आप यहाँ पर जवाब को पढ़ के बहुत कुछ सीख सकते हैं।
दोस्तों उम्मीद करते हैं कि इस पोस्ट से आपको Quora क्या है, Quora पर अकाउंट कैसे बनायें, Quora पैसा कैसे कमाए के बारे में पूरी तरह से जानकारियां मिली होगी ।










0 Comments