दोस्तों आप लोगों ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम (मोटेरा स्टेडियम) के बारे में तो सुना ही होगा या नहीं भी सुना है तो आज हम नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पूरा इतिहास के बारे में आप लोगों के साथ शेयर करूंगा ।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम कहाँ स्थित है ?
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, जिसे आमतौर पर मोटेरा स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। यह नरेन्द्र मोदी स्टेडियम भारत के अहमदाबाद, गुजरात के अंदर साबरमती नदी के किनारे स्थित एक क्रिकेट स्टेडियम है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसमें 132,000 दर्शकों की बैठने की क्षमता है। यह स्टेडियम वनडे, टेस्ट और टी-20 क्रिकेट मैचों के लिए एक स्थान है। इस पूरे campus का नाम सरदार पटेल स्पोर्ट्स काम्प्लैक्स होगा।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पूरी जानकारी|दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम
पूरा नाम - नरेन्द्र मोदी स्टेडियम
पूर्व नाम - सरदार पटेल स्टेडियम
लोकेशन - मोटेरा ,अहमदाबाद, गुजरात
ऑनर - गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन
बैठने की क्षमता - 132,000 (2020- वर्तमान)
रिकार्ड उपस्थित - 51,000 (Ind. vs Aus. -2011 world cup)
सतह - ऑस्ट्रेलियन घास
निर्माण खर्च - ₹800 करोड़-2017- पुनर्निर्माण
क्या खास है नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में
यह क्रिकेट स्टेडियम हमारे देश का ही नहीं हमारे विश्व का मेगा इंजीनियरिंग मार्वल और स्टेट ऑफ द आर्ट मैगा प्रोजेक्ट है। विश्व का सबसे बड़ी स्टेडियम दर्शकों की क्षमता के हिसाब से Rungrado first of may stadium है, जो कि नाॅर्थ कोरिया की राजधानी पियोंग में स्थित है, जिसकी क्षमता 150,000 दर्शकोंं की बैठने की है ।
यह विशालकाय क्रिकेट स्टेडियम गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अधिन आता है और यह मैगा प्रोजेक्ट हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट था। इस मैगा प्रोजेक्ट की निर्माण की चर्चा सबसे पहले 2014 में की गयी थी । यह क्रिकेट स्टेडियम 63 एकड़ में फैला हुआ है। इस स्टेडियम का डिजाइन और निर्माण Larsen और Turbo कम्पनी के द्वारा किया गया है,जो कि एक भारतीय निर्माण कम्पनी है।
24 फरवरी 2021 को इस स्टेडियम का उद्घाटन हमारे देश के माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद के द्वारा किया गया। इस स्टेडियम को अक्टूबर 2015 से तोड़ना शुरू हुआ और नए क्रिकेट स्टेडियम का पुनर्निर्माण दिसम्बर 2016 से शुरू हुआ और इसके निर्माण में लगभग 800 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
इस क्रिकेट स्टेडियम पर पहला अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भारत और इंगलैण्ड के बीच पिंक बाॅल से 24 फरवरी 2021 को खेला गया।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की 15 विशेषताए
- यह क्रिकेट स्टेडियम 32 ओलंपिक साइज साॅक्कर फील्ड के बराबर है।
- इस स्टेडियम की संरचना में इस्तेमाल किए गए प्री कास्ट कंक्रीट मटेरियल का वजन लगभग 100,000 मैट्रिक टन है, जो कि 10 एफील टावर के वजन के बराबर है।
- इस स्टेडियम में प्री कास्ट y-काॅलम समावेशित है और प्रत्येक काॅलम का वजन लगभग 260 टन है,जो कि लगभग 65 एशियाई हाथी के वजन के बराबर है।
- प्रत्येक Y-काॅलम की ऊंचाई लगभग 10 मंजिली इमारत जितनी ऊँची है।
- इस क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में लगभग 14,000 मैट्रिक टन स्टील का उपयोग किया गया है।
- इस स्टेडियम में 11 पिचों का निर्माण किया गया है, जिनका निर्माण लाल और काली मिट्टी से किया गया है।
- यह विश्व की एक ऐसी पिच है जिसमें मुख्य पिच और प्रैक्टिस पिच पर एक समान मिट्टी का उपयोग किया गया है।
- यह क्रिकेट स्टेडियम विश्व की एक ऐसी क्रिकेट स्टेडियम है जिसमें 4 ड्रेसिंग रूम है।
- इस क्रिकेट स्टेडियम में 76 कारपोरेट-बाक्स बनाया गया है,जो कि विश्व के किसी भी क्रिकेट स्टेडियम से ज्यादा है।
- प्रत्येक कारपोरेट-बाक्स में बैठने की क्षमता 25 है।
- इस क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक तकनीकी के जिम का भी निर्माण किया गया है।
- इस क्रिकेट स्टेडियम में लाइट को स्टेडियम के छत पर लगाया गया है, जिसमें LED लाइट का इस्तेमाल किया गया है और यह लाइट छायाहीन रौशनी देगा, जिससे रात में खिलाड़ियों की परछाई नहीं बनेगी।
- इस क्रिकेट स्टेडियम में दो बहुत बड़ी-बड़ी 55 मीटर और 35 मीटर के पैदल चलने के लिए रैंप बनाया गया है। जिससे प्रवेश और निकाश में आसानी होगी।
- इस क्रिकेट स्टेडियम में बहुत बड़ा पार्किंग का भी निर्माण किया गया है।
- इस क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट एकेडेमी का भी प्रावधान है। इसमें दो स्पेशल प्रैक्टिस मैदान भी है।
कब हुआ नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन
इस क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन हमारे देश के माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद किया गया। उनके साथ गेस्ट के रूप में गुजरात के गवर्नर माननीय श्री आर्चाय देवरत, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री माननीय श्री अमित साह केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री माननीय श्री किरण रिजिजू और गुजरात के उपमुख्य मंत्री माननीय श्री नितिन पटेल मौजूद थे।
भविष्य में इस क्रिकेट स्टेडियम में बहुत सारे स्पोर्ट्स जैसे कि फुटबॉल, हाॅकी और बास्केटबॉल और भी बहुत सारे स्पोर्ट्स का निर्माण किया जाएगा।
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के टिकट की कीमत
आप नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के टिकट को Book my show के वेवसाइट या एप्प के जरिए खरीद सकते हैं और नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के टिकट की कीमत वर्तमान में 300 से शुरू होता है और अधिकतम 2500 तक हैं।
दोस्तों उम्मीद करते कि इस पोस्ट से आपको नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के बारे में पूरी तरह से जानकारियां मिली। मैंने इस के माध्यम से आप लोगों को पूरी जानकारी देने की कोशिश की है।



0 Comments