Hindi spread पर आप लोगों का स्वागत है दोस्तों ।
आज हम जानेंगे कि "jio phone 2021" offer क्या है। jio phone 2021 offer में आपको 2 साल तक फ्री मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और काॅलिंग की सुविधा।
क्या है jio phone 2021 offer ?
Reliance jio द्वारा शुक्रवार को jio phone 2021 offer को लॉन्च किया गया, जिसमें ग्राहक को 2 साल तक अनलिमिटेड वाॅयस काॅल और प्रति माह 2Gb डेटा मिलेगा। ये सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको 1,999 रूपया लगा कर jio phone खरीदने पर मिलेगा। दूरसंचार कम्पनी ने 12 महीने के लिए भी एक आॅफर की पेशकश की है, जिसमें आपको समान लाभ 1,499 रूपया में मिलेगा।
"Jio phone 2021:- 1,499 रूपया का प्लान "(एक साल के लिए)
यदि कोई उपयोगकर्ता 2 साल (24 महीने) के लिए नहीं जाना चाहता है, तो jio के पास समान लाभ में एक वर्ष की वैधता के साथ 1,499 रूपया का भी प्लान है, जिसमें आपको 12 महीने के लिए अनलिमिटेड वाॅयस काॅल और डेटा (2 जीबी हाई-स्पीड कोटा प्रति माह) मिलेगा।
Reliance jio ने यह भी दावा किया है कि उसके पास पहले से ही 100 मिलियन से अधिक jio phone user's है और अपने नए पेशकश के द्वारा 300 मिलियन फीचर फोन ग्राहकों को आकर्षित करने का लक्ष्य है।
Jio phone 2021 offer मौजूदा ग्राहक के लिए भी
Reliance jio ने अपनी इस पेशकश में मौजूदा jio phone ग्राहकों का भी ध्यान रखा है, जिसमें आपको एक बार 749 रूपया लगाना है और 12 महीने (1साल ) तक बिना कोई रीचार्ज के अनलिमिटेड वाॅयस काॅल और प्रति माह 2 जीबी डेटा मिलेगा। एक बार 749 रूपया देने के बाद आपको एक साल तक कोई भी रीचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह आॅफर 1 मार्च 2021 से सभी रिलायंस रिटेल और जिओ रिटेलर्स के द्वारा उपलब्ध होगा।
क्यों लांच हुआ jio phone 2021?
यह आॅफर खासकर देश को 2G मुक्त बनाने के लिए लांच किया गया है। यह आॅफर उन लोगों के लिए है जो अभी भी 2G इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन 4G पर आना चाहते हैं। यह आॅफर "2G मुक्त भारत " अभियान का हिस्सा है। अभी भी देश में 30 करोड़ 2जी user's है, यह आॅफर खासकर 2जी ग्राहक को ही ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है।
कब लांच हुआ था पहला jio 4G फीचर फोन
जियो ने अपना पहला 4G फीचर फोन 2017 में लाॅन्च किया था। जियो का यह 4जी फोन KaiOS पर काम करता है। जियो के इस फीचर फोन में 2.4 इंच का डिसप्ले, 2 मेगाफिक्सल (MP) रियर और 0.3 मेगाफिक्सल (MP) का फ्रंट कैमरा है। इसके साथ-साथ इस फोन में WhatsApp और you tube का भी use कर सकते हैं।
यह पहली बार नहीं है कि jio ने अपने फीचर फोन ग्राहक को आकर्षित करने के लिए लाॅन्च किया है। कम्पनी ने 2019 में भी 699 रूपया के विशेष कीमत पर जियो फोन पेश किया था। इस आॅफर में आप jio phone gift cards के तहत अपना पुराना मौजूदा फीचर फोन से exchange कर सकते थे।
आशा करते हैं कि इस पोस्ट से आपको jio phone 2021 offer के बारे में पूरी तरह से जानकारियां मिली। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ।
इसी तरह की जानकारियां technology, internet, aur digital दुनिया सेे जुड़ी हम आप लोगों के साथ शेयर करते रहेंगे ।


0 Comments